समस्तीपुर, अक्टूबर 11 -- एएनडी कॉलेज के संस्थापक की प्रतिमा स्थापित Samastipur News: शाहपुर पटोरी, निज संवाददाता। लनामिवि के अग्रगण्य कॉलेजों में शुमार पटोरी के एएनडी कॉलेज के सबसे बड़े भूमि दाता व संस्थापक स्व जितेंद्र कुमार चौधरी की पटोरी में उनके आवास पर आवक्ष प्रतिमा स्थापित की गई। उनकी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन शाहपुर उंडी स्थित उनके केंवटा निवास पर किया गया। जितेंद्र कुमार चौधरी ने वर्ष 1960 में अपनी 6 एकड़ भूमि तथा 51 हजार रुपए नगद राशि आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय के निर्माण में दान कर दी थी। आज ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में एएनडी कॉलेज की अपनी अलग पहचान है। एएनडी कॉलेज, शाहपुर पटोरी के सेवानिवृत गणित विभागाध्यक्ष डॉ रामनरेश चंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह का संयोजन अरिदमन चौधरी के पुत्र कनक कुमार चौधरी ए...