Samastipur News: जानलेवा हमला मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
समस्तीपुर, जुलाई 2 -- Samastipur News: समस्तीपुर। मुफस्सिल थाने पुलिस ने जानलेवा हमला और लूटपाट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेझाडीह वार्ड-4 निवासी मो. अयूब के पुत्र मो. एजाज के रूप में हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि आरोपी के विरुद्ध 3 जून को जानलेवा हमला करने तथा एक घर में लूटपाट करने का मामला दर्ज किया गया था। मामले के बाद से वह फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.