समस्तीपुर, अगस्त 30 -- Samastipur News: सरायरंजन, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि जहर खाने के तुरंत बाद उसे परिजनों ने समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां वह जीवन और मौत से जूझ रही है। परिजनों ने बताया की उक्त युवती को किसी लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग में किसी प्रकार की आशंका पर युवती ने जहर खा लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया की इसकी जानकारी नहीं मिली है। जानकारी मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...