Samastipur News: जलापूर्ति ठप रहने से लोगों ने जताया रोष
समस्तीपुर, अक्टूबर 28 -- Samastipur News: पूसा, निसं। प्रखंड के धोबगामा पंचायत के वार्ड-1 में नल-जल आपूर्ति बंद होने से नाराज लोग मंगलवार को बाल्टी व अन्य सामाग्री लेकर पानी टंकी स्थल पर पहुंचे एवं रोष जताया। उग्र ग्रामीण सरकार से नर्धिारित अवधि में पानी की सुविधा नियमित उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। उग्र लोगों की मानें तो बीते 10 दिनों से मोटर की समस्या से इस वार्ड में पानी की आपूर्ति बंद है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह समस्या बार-बार होती है। कभी मोटर के जलने तो कभी अन्य खराबी के कारण लोगों की जल आपूर्ति बंद रहती है। इस क्रम में पानी के लिए लोग तरसते रहते हैं। उग्र लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी व दुर्गा पूजा जैसे पर्व में भी लोग पानी के लिए तरसते रहे। यह नल-जल योजना पीएचईडी विभाग के संवेदकों व अधिकारियों की देख-रेख में संचालित होता है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.