Samastipur News: जर्जर सड़क की मरम्मत कर यातायात बहाल करने की मांग
समस्तीपुर, अक्टूबर 3 -- Samastipur News: दलसिंहसराय। शहर स्थित 32 नम्बर रेल गुमटी पर निर्माणाधीन आरओबी का निर्माण कार्य लंबे समय से बंद है। निर्माण कार्य को लेकर गुमटी से महावीर चौक तक मुख्य सड़क को प्रशासनिक आदेश पर बंद कर यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग चिन्हित किया गया था। लेकिन वैकल्पिक मार्ग पर यातायात के दवाब के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान इस मार्ग पर यातायात की समस्या गहराना तय है। इसके मद्देनजर जदयू के राज्य परिषद सदस्य सुनील कुमार बमबम ने एसडीओ को एक ज्ञापन सौंपकर आमलोगों के हित मे निर्माणाधीन आरओबी के दोनो तरफ सड़क की मरम्मत कराकर यातायात बहाल कराने का अनुरोध किया है। कहा है कि फिलहाल आरओबी का निर्माण कार्य ठप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.