Samastipur News: जमीन विवाद में घर पर चढ़कर फायरिंग, पांच नामजद समेत नौ पर प्राथमिकी
समस्तीपुर, अक्टूबर 24 -- Samastipur News: रोसड़ा। शहर के प्रभु ठाकुर मोहल्ला में जमीन विवाद को लेकर एक घर पर चढ़कर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रितेश कुमार झा के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में पांच नामजद और चार अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस को घटनास्थल से तीन खोखा भी मिला है। प्राथमिकी में प्रभु ठाकुर मोहल्ला निवासी देवकांत झा के पुत्र रितेश कुमार झा ने कहा है कि मोहल्ले के ही गौरव ठाकुर के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इसी विवाद को लेकर गौरव ठाकुर उनसे पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग कर रहा था। आरोप है कि बीते 21 अक्टूबर को गौरव ठाकुर अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.