समस्तीपुर, अक्टूबर 15 -- Samastipur News: ताजपुर (समस्तीपुर)। बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में बेटे ने अपने 70 वर्षीय पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार देर शाम की है। मृतक की पहचान गांव के ही भाग्य नारायण राय (70) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पुत्र गौचरण राय को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों के अनुसार, भाग्य नारायण और उनके पुत्र गौचरण के बीच जमीन बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार देर शाम इसी मुद्दे पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद गौचरण ने पिता की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। यह भी पढ़ें- Samastipur News: सरसौना गांव में पुत्र...