समस्तीपुर, अक्टूबर 15 -- Samastipur News: विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के महम्मदपुर सकड़ा वार्ड 7 निवासी राजेश झा ने जमीन विवाद को लेकर मारपीट एवं जान मारने की धमकी देने से संबंधित आवेदन स्थानीय थाना में दिया है। आवेदन में कहा है कि 12 अक्टूबर को अपना जमीन जोतने गया तभी गांव के ही कतिपय लोग हरवे हथियार एवं लाठी डंडा से लैस होकर आया एवं गाली गलौज करते हुए मारपीट करने और जान मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...