Samastipur News: जन्माष्टमी महोत्सव संपन्न
समस्तीपुर, सितम्बर 11 -- Samastipur News: विभूतिपुर, निसं.। प्रखंड के विभिन्न इलाकों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भव्य मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। सिंघियाघाट, विभूतिपुर, (नरहन) और मुस्तफापुर सहित अन्य पूजा पंडालों में स्थापित भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाओं को भक्तों ने नम आंखों से विदाई दी। उत्सव के दौरान सभी आयोजन स्थलों पर सुंदर पंडालों का निर्माण किया गया था, जहां दिन में भव्य भजन-कीर्तन और रात्रि में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इन कार्यक्रमों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बेहद धूमधाम और शांतिपूर्ण ढंग से छठियार उत्सव के साथ ही कल्याणपुर में भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव सम्पन्न हो गया। यह भी पढ़ें- Unnao News: छठी पर पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.