समस्तीपुर, सितम्बर 3 -- Samastipur News: रोसड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शुक्रवार को मनाई जाने वाली जन्माष्टमी को लेकर शहर के पूजा पंडालों, ठाकुरबाड़ियों व मंदिरों में सजावट का काम जोर-शोर से चल रहा है। पंडालों को आधुनिक लुक देने के साथ भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों को आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है। जन्माष्टमी को लेकर बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। लड्डू गोपाल को सजाने के लिए जड़ी, मोती, गोटे और लेस लगे सिंथेटिक व कॉटन के वस्त्रों के साथ मुकुट, मोरपंख, माला, हार सहित अन्य सजावटी सामान दुकानों पर उपलब्ध है। खासकर मथुरा व वृंदावन से मंगाए गए डिजाइनर ड्रेस का अधिक डिमांड है। भगवान कृष्ण को लकड़ी व पीतल के पालने में विराजमान कराने की भी तैयारी श्रद्धालुओं द्वारा की जा रही है। शहर के महावीर चौक स...