Samastipur News: जनरल स्टोर की दुकान से चोरों ने नगदी सहित हजारों के समान पर किया हाथ साफ
समस्तीपुर, सितम्बर 3 -- Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत लदौरा चौक पर बुधवार की रात चोरों ने एक जनरल स्टोर की दुकान से नगदी सहित हजारों के सामान की चोरी कर ली। पीड़ित दुकानदार चंद्रबली कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की तरह बुधवार की देर शाम दुकान बंद कर वह घर चले गए। गुरुवार की सुबह जब वह दुकान खोलकर अंदर गये तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था साथ ही दुकान का गल्ला भी टूटा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोर पीछे से होकर दुकान में प्रवेश किया और दुकान में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। साथ ही गल्ला तोड़कर उसमें रखे करीब 18 हजार रुपए की भी चोरी कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। इस मामले में पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात के विरुद्ध दुकान में चोरी कर लेने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष रणबीर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.