समस्तीपुर, जुलाई 11 -- Samastipur News: वारिसनगर। प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में शनिवार को अंचलाधिकारी धर्मेंद्र पंडित की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में नए एवं लंबित भूमि विवाद से संबंधित कुल छह मामले पहुंचे। इनमें एक मामले का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया। शेष मामलों की सुनवाई के लिए संबंधित पक्षों को अगली तिथि निर्धारित की गई। जनता दरबार में सीओ धर्मेंद्र पंडित के साथ अंचल कर्मी मंटून कुमार एवं रवि शंकर पासवान सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...