समस्तीपुर, अगस्त 22 -- Samastipur News: विद्यापतिनगर। अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचल अधिकारी कुमार हर्ष एवं एसआई अर्चना कुमारी की उपस्थिति में आयोजित जनता दरबार में भूमि संबंधी मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में कुल नौ भूमि संबंधी मामले आए। सुनवाई के बाद चार मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। वहीं, शेष पांच मामलों में आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण उनका निष्पादन नहीं हो सका। अधिकारियों ने संबंधित पक्षों को आवश्यक दस्तावेज एवं प्रक्रिया पूरी करने की जानकारी दी। शेष मामलों की सुनवाई अगली निर्धारित तिथि को की जाएगी। मौके पर राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार व फरियादी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: जनता दरबार में 16 मामलों की सुनवाई, चार का ऑन स्पॉट निष्पादन यह भी पढ़ें- Chapra News: जनत...