समस्तीपुर, जुलाई 10 -- Samastipur News: मोहनपुर। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान सुरक्षित प्रसव संबंधित उचित सलाह तथा दवा दी गई। सुबह से ही अस्पताल में महिलाओं की भीड़ रही। जबकि, आयोजन को लेकर अस्पताल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जांच कक्ष के बाहर महिलाएं कतार में लगकर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अपनी बारी का इंतजार करती रही। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित सिंह ने कहा कि महिला चिकित्सक द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। सुरक्षित प्रसव के लिए बरतने वाले एहतियात को बताया गया। गर्भवती महिलाओं के यूरिन, हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, वजन, बच्चे की स्थिति आदि के जांच किए गए। यह भी पढ़ें- पीएचसी जमालपुर में 200 से अधिक गर्भवती महिलाओं की हुई निशुल्क ...