Samastipur News: जंक्शन पर महिला का चेन चोरी करते युवक धराया
समस्तीपुर, जुलाई 6 -- Samastipur News: समस्तीपुर। जंक्शन पर एक महिला के गले से चेन झपटने का प्रयास कर रहे एक युवक को लोगों ने पकड़कर रेल पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलोनी निवासी नीतू कुमारी अपने स्वजनों के साथ बाजार जा रही थीं। इसी दौरान जंक्शन परिसर में एक युवक ने उनके गले में पहना ढोलना (चेन) खींच लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। बाद में उसे रेल पुलिस को सौंप दिया गया। तलाशी के दौरान युवक के पास से चोरी किया गया चेन भी बरामद कर लिया गया। रेल पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.