Samastipur News: छात्र हितों को लेकर कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध अभाविप ने किया प्रदर्शन
समस्तीपुर, अगस्त 11 -- Samastipur News: समस्तीपुर, कासं। अभाविप द्वारा मंगलवार को बलिराम भगत महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। जिला संयोजक केशव माधव ने कहा कि महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बुनियादी सुविधाओं के लिए लगातार परेशान होना पड़ रहा है। प्रशासन को मांग-पत्र में उठाए गए सभी विषयों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य निक्कू आर्या ने कहा कि महाविद्यालय केवल भवन और कक्षाओं का नाम नहीं है, बल्कि यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और मूलभूत सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है। यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो विद्यार्थी परिषद् लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और व्यापक करेगी। यह भी पढ़ें- भ्रष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.