समस्तीपुर, अगस्त 26 -- Samastipur News: समस्तीपुर, मोरवा, हिटी। हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही गांव में मंगलवार रात छठी के जश्न के दौरान गोली चलने से नवजात बच्ची की मां मंजुला कुमारी (26) की मौत हो गई। गोली चलाने का आरोप उसके पति और नवजात के पिता सूरज सहनी पर है। घटना के बाद सूरज हथियार लेकर फरार हो गया। मंजुला चकलालशाही निवासी सूरज सहनी की पत्नी थी। मृतका की बहन प्रियंका के अनुसार, छह दिन पहले ही मंजुला ने बच्ची को जन्म दिया था। मंगलवार को घर में छठी की रस्म और बधाई का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान सूरज अपने साले को देखकर भड़क गया। यह भी पढ़ें- बिहार में बेटी की छठी के दिन पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार; मातम में बदली खुशियां बताया गया कि दोनों के बीच पहले से विवाद था। सूरज पिस्टल निकालकर साले की ओर बढ़ा। खतरा भांपकर मंजुला ने बीच-ब...