Samastipur News: चौथे बच्चे को जन्म देने के दौरान बिगड़ी प्रसूता की हालत, मौत पर हंगामा
समस्तीपुर, अक्टूबर 17 -- प्रसव के दौरान महिला की मौत Samastipur News: समस्तीपुर, नप्रि। सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतक महिला की पहचान मोहनपुर निवासी सोनू कुमार की पत्नी लालती कुमारी (28) के रूप में हुई है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। परिजनों के अनुसार, लालती को पहले से तीन बेटियां थीं। वह चौथे बच्चे के प्रसव के लिए सदर अस्पताल में भर्ती हुई थी। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की सास जगमाया देवी ने आरोप लगाया कि महिला की मौत के बाद अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मियों ने शव को एंबुलेंस से निजी नर्सिंग होम भेज दिया। एंबुलेंस चालक उसे एक-दो निजी नर्सिंग होम लेकर गया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.