समस्तीपुर, अक्टूबर 12 -- Samastipur News: वारिसनगर, निसं। मथुरापुर थाना क्षेत्र के सारी गांव से पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीतीश सदा के रूप में हुई है। इस संबंध में मथुरापुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी के मामले का आरोपी नीतीश सदा अपने घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Samastipur News: वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...