समस्तीपुर, अगस्त 13 -- Samastipur News: मोरवा। हलई थाना क्षेत्र के मरीचा पंचायत में चोरी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। चोरी को अंजाम देने के बाद वह इधर-उधर संदेहास्पद स्थिति में घूम रहा था। इसी क्रम में ग्रामीणों ने शक के आधार पर उसे पकड़ उसकी पिटाई की तो माजरा सामने आया । एक युवक की निशानदेही पर दूसरे ने घटना को अंजाम दिया। उसकी पहचान मरीचा निवासी संजीत कुमार के बेटे कृष्ण मोहन और मनोज कुमार राम के बेटे रवि के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...