समस्तीपुर, अक्टूबर 7 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निप्र। शहर में छिनतई की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान नगर थाने की पुलिस को सफलता मिली है।

कोढ़ा गिरोह के सदस्य गिरफ्तार डीआईयू और नगर थाने की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कोढ़ा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित चोरी की बाइक से दलसिंहसराय से समस्तीपुर की ओर आ रहे थे। पुलिस ने जितवारपुर हसनपुर और बहादुरपुर के सीमावर्ती इलाके में घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र स्थित जुराबगंज के स्व. राज कुमार यादव के पुत्र राहुल कुमार यादव और महेश यादव के पुत्र उदय कुमार के रूप में हुई है।

तलाशी और पूछताछ तलाशी के दौरान दोनों के पास से चोरी की बाइक के अलावे 10 हजार रुपये नगद बरामद किए गए। पुलिस ...