Samastipur News: चोरी की पंपसेट और पाइप के साथ दो धराए
समस्तीपुर, अगस्त 3 -- Samastipur News: समस्तीपुर | मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दुधपुरा गांव में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी किये गए सामान बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दुधपुरा वार्ड संख्या-4 निवासी घुनटुन पासवान के पुत्र राजकिशोर कुमार तथा ताजपुर थाना क्षेत्र के भैरोखड़ा गांव निवासी नारायण साह के पुत्र एवं कबाड़ी दुकानदार अमन कुमार के रूप में की गई हैं। जानकारी के अनुसार, दुधपुरा वार्ड-4 निवासी प्रशांत प्रकाश ने थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनके घर के बाहर बने स्टोर रूम से 5 एचपी का ग्रिप्स पंपसेट चोरी हो गया है। उन्होंने बताया कि यह पंपसेट करीब 10 वर्ष पूर्व किसान कृषि योजना के तहत अनुदान पर लगभग 20 हजार रुपये में खरीदा गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.