Samastipur News: चापाकल पर पानी लेने गए मजदूर को लगा करंट, मौत
समस्तीपुर, अगस्त 4 -- Samastipur News: शिवाजीनगर एसं। प्रखंड अंतर्गत घिवाही पंचायत के वार्ड 11 में मंगलवार को हैंडपंप से पानी लेने गए एक मजदूर की बिजली के कटे तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही शिवाजीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक घिवाही पंचायत के वार्ड 11 निवासी श्रीचंद्र मुखिया के पुत्र सीताराम मुखिया था। मृतक के फुफेरे भाई संजय कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर सीताराम मुखिया घर के समीप चापाकल पर पानी लेने गए थे। वहीं मोटर का तार एक जगह कट गया था। इसी दौरान सीताराम का पैर कटे हुए तार पर पड़ गया और वह तेज करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही मौत हो गई। सीताराम मुखिया अपने पीछे पत्नी सुमित देवी, दो पुत्र और दो पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इधर इस घटना के संबंध मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.