Samastipur News: चापर के तीन टोलों में बाढ़ का कहर, घर-घर घुसा पानी
समस्तीपुर, सितम्बर 10 -- Samastipur News: मोहिउद्दीननगर। प्रखंड क्षेत्र की हरैल पंचायत के चापर गांव के तीनों टोले इन दिनों बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहा है। गंगा नदी का पानी चारो ओर से गांव को घेर चुका है। करीब दो सौ से अधिक परिवार वाले इस गांव में शायद ही कोई ऐसा घर बचा हो, जिसके आसपास बाढ़ का पानी नहीं हो। सड़कें और पगडंडियां पूरी तरह जलमग्न हैं और कई जगहों पर पांच से छह फीट तक पानी बह रहा है। भौगोलिक रूप से गंगा नदी के बिल्कुल समीप बसे इस गांव के लोगों के लिए हाजीपुर-बाजितपुर बांध तक पहुंचने का एकमात्र सहारा नाव है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: गंगा का जलस्तर दो दिनों में 20 सेमी घटा, संकट बरकरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.