Samastipur News: चाकूबाजी की घटना में दो युवक गंभीर, केस दर्ज
समस्तीपुर, अक्टूबर 4 -- Samastipur News: कल्याणपुर। कोयलाकुंड गांव में शनिवार देर शाम कुछ युवकों ने चाकू और लोहे की रोड से मारपीट कर दो युवक को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी की पहचान कोयलाकुंड गांव के उपेंद्र साहनी के पुत्र सचिन कुमार एवं मधुराम के पुत्र बबलू राम के रूप में हुई। जख्मी युवक को इलाज के लिए हायाघाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने डीएमसीएचके लिए रेफर कर दिया। इस मामले को लेकर कोयलाकुंड गांव के सचिन कुमार एवं बबलू राम ने थाना में आवेदन देकर नामजद मामला दर्ज कराया है। थानाअध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि जख्मी युवक के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है。
घटनाओं में चार लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.