Samastipur News: घायल अधेड़ की इलाज के दौरान हुई मौत
समस्तीपुर, जुलाई 5 -- Samastipur News: सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के पतैली चौक पर सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान बरहेता पंचायत के वार्ड 9 निवासी बैजनाथ महतो (50) के रूप में की गई है। अधेड़ की मौत होने की सूचना मिलते ही परिजनों एवं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया की तीन दिन पूर्व पतैली चौक के निकट सरायरंजन-घटहो में सड़क दुघर्टना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।उन्हें इलाज के लिए पटना ले जाया गया था। तीन दिनों तक इलाज चला लेकिन अधेड़ की जान नहीं बच सकी। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की गई जान घर पर शव पहुंचते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.