Samastipur News: गढ़सिसई पंचायत के दो वार्ड में पेयजल संकट
समस्तीपुर, अक्टूबर 28 -- Samastipur News: विद्यापतिनगर। प्रशासनिक उदासीनता के कारण प्रखंड के गढ़सिसई पंचायत के महादलित टोल सहित दो वार्ड के लोगों के बीच पेयजल संकट की स्थिति बन गयी है। यहां नलजल का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। साथ ही महादलित टोले वार्ड 5 में पीने के पानी के लिए गाड़े गए दोनों चापा कल भी खराब पड़ा है। भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज और भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नरेश महतो ने बताया कि वार्ड 5 में गाड़े गए नए बोरिंग का पानी अभी तक वार्ड के सभी लोगों के घर नहीं पहुंचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.