समस्तीपुर, सितम्बर 19 -- Samastipur News: हसनपुर। हसनपुर थाना क्षेत्र की परोरिया पंचायत के केशरौरा गांव में शुक्रवार देर रात दरवाजे पर सो रहे ग्रामीण चिकित्सक गुलजार अहमद उर्फ साहिन (50) की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। चिकित्सक को तीन गोलियां मारी गई हैं। घटना की जानकारी शनिवार अहले सुबह तब समय हुई जब परिवार के सदस्य उन्हें जगाने के लिए पहुंचे। परिजनों ने देखा कि खून से लथपथ उनका शव बिछावन पर पड़ा है। जानकारी के अनुसार, गुलजार उर्फ साहिन शुक्रवार रात करीब 10 बजे गांव के वेहट में आयोजित दावत में शामिल होने के बाद घर लौटे और दरवाजे पर सो गए। इसके बाद रात में ही अपराधी वहां पहुंचे और सोते समय उन पर फायरिंग कर दी। सुबह परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई。

तीन खोखे बरामद, एसटीएफ ने की जांच : घटना की सूचना मिलते ही हसनपुर ...