Samastipur News: ग्रामीणों को दी गई अधिनियम की जानकारी
समस्तीपुर, सितम्बर 20 -- Samastipur News: दलसिंहसराय। अनुमंडल विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय के तत्वावधान में रविवार को कमरांव पंचायत भवन में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित प्रतिनिधियों को पैनल अधिवक्ता सुखराम मोची ने सूचना के अधिकार अधिनियम एवं नागरिकों के मौलिक कर्तव्य विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अधिनियम सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने एवं भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए लाया गया है। इसके तहत कोई भी नागरिक सरकारी विभाग एवं सार्वजनिक प्राधिकरण से जानकारी मांग सकता है। सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगने की प्रक्रिया पर भी अधिवक्ता ने प्रकाश डाला। वहीं नागरिकों के मौलिक कर्तव्य के बारे में भी बताया। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : अधिकारों की जानकारी के साथ कर्तव्यों का पालन भी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.