Samastipur News: ग्रामसभा में ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
समस्तीपुर, अक्टूबर 4 -- Samastipur News: मोहिउद्दीननगर, निसं। प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभुक सूची को लेकर ग्राम सभा में ग्रामीणों ने गंभीर आपत्ति जताई। मुखिया संगीता कुमारी की अध्यक्षता में हुई ग्रामसभा में आवास सहायक लवलेश कुमार द्वारा सूची पढ़कर सुनाई गई। सूची में कथित तौर पर कई अयोग्य लाभुकों के नाम शामिल होने तथा बड़ी संख्या में योग्य लाभुकों के सर्वेक्षण से वंचित रह जाने का मामला सामने आया। ग्रामीणों की आपत्ति के बाद सूची को तत्काल अनुमोदित नहीं करने तथा संशोधित सूची तैयार कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। कार्यवाही के दौरान ग्रामीण ब्रज किशोर ठाकुर उर्फ गुड्डू ठाकुर, जितेन्द्र चौधरी उर्फ कमारिसा बेटा सहित सैंकड़ों ग्रामीणों ने सूची पर आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद निर्णय लिया गया कि सूची में आवश्यक संशोधन एवं परिवर्तन किए जाने तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.