समस्तीपुर, सितम्बर 8 -- Samastipur News: समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चांदनी चौक के पास रविवार की रात गोली चलने की सूचना से पुलिस घंटों परेशान रही। स्थानीय लोगों के बीच हवाई फायरिंग किए जाने की चर्चा के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय लोगों से गोली चलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस बल को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस ने आसपास के इलाके में जांच की, लेकिन मौके से गोली चलने का कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला। घटनास्थल बताए गए स्थान से कोई खोखा भी बरामद नहीं किया गया है। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मामले की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सके...