Samastipur News: गुवाहाटी में भासिंगपुर के युवक की मौत
समस्तीपुर, अक्टूबर 15 -- Samastipur News: मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के भासिंगपुर गांव निवासी एक युवक की असम के गुवाहाटी में अचानक मौत हो जाने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान भासिंगपुर निवासी राहुल कुमार (35) के रूप में की गई है। वह गुवाहाटी के एक चाय बगान में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव के उमेश राय व सुनीता देवी का पुत्र राहुल सोमवार की रात खाना खा कर सोया था। सुबह देर तक नहीं उठा तो लोगों ने उसके कमरा में जाकर देखा तो वह मृत पड़ा था। आनन फानन में लोगों ने उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल कुमार की मौत किन परिस्थितियों में और कैसे हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.