Samastipur News: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश
समस्तीपुर, सितम्बर 25 -- Samastipur News: समस्तीपुर। कलेक्ट्रेट में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में गुरुवार को शिक्षा विभाग के कार्यों व संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक हुईं। डीएम ने विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, आधारभूत सुविधाओं, नामांकन, विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली। सभी संबंधित पदाधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने तथा निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों का समयबद्ध तरीके से निराकरण कराने का उन्होंने निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था सुचारू रहे और छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो, इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.