समस्तीपुर, अक्टूबर 1 -- Samastipur News: विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघियाघाट - ब्लॉक रोड के ब्रह्मस्थान निकट निजी अस्पताल में इलाज के बाद रेफर कर दिए जाने के बाद समस्तीपुर में एक गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों ने ब्लॉक रोड सिंघियाघाट स्थित निजी अस्पताल के निकट मृतिका के शव लाकर हंगामा कर दिया। लोगों का आरोप था कि मंगलवार को चैता भंमरुपुर निवासी अमरेश राय की गर्भवती 25वर्षीय पत्नी रुपम कुमारी को उक्त निजी अस्पताल में लाया गया था। जहां मरीज की उपचार को लेकर कथित तौर पर 25 हजार रुपए में बातचीत हुई थी। जिसमें 9 हजार रुपए सुई-दवा, 8 हजार रुपए बेड चार्ज, खून चढ़ाने आदि का खर्च बताया गया। इसमें 12 हजार रुपए अस्पताल प्रबंधन को दिया गया था।

आरोप और हंगामा बुधवार को उपचार के दौरान समस्या देख चिकित्सक ने करीब आधे घंटे के भीतर ही मरीज को...