समस्तीपुर, सितम्बर 27 -- Samastipur News: सिंघिया, एसं। हरदिया पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए बहदूरा गांव में सड़क लेबल से 10 से 12 फीट गड्ढे वाली जमीन का चयन किया गया है। स्थानीय लोग इस चयनित स्थल पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने प्रखंड से लेकर डीएम तक को आवेदन देकर चयनित स्थल को अनुपयुक्त बताते हुए स्थल परिवर्तन करने का आग्रह किया है।

स्थानीय लोगों की चिंता इस संबंध में पंचायत सरकार भवन के लिए चयनित गांव के महादलित टोले के लोगों का कहना है कि जिस गड्ढे वाली जमीन का पंचायत सरकार भवन बनाने के लिए चयनित किया गया है, उसे हमारे पूर्वज को जमींदारों ने मछली पालन करके परिवार का भरण-पोषण के लिए दिया था। उनलोगों का यह भी कहना है कि हमलोग भूमिहीन मजदूर हैं। पोखर में मछली पालन के अलावे जीविकोपार्जन का कोई अन्य साधन नहीं है। महादलित परिवार ...