समस्तीपुर, जुलाई 25 -- Samastipur News: मोहनपुर। प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय व जल संसाधन विभाग के सरारी कैंप में तैनात सहायक अभियंता मनीष गुप्ता ने बताया कि शनिवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 02 मीटर नीचे बह रही है। जलस्तर की प्रवृत्ति बढ़ने की है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: बढ़ते जलस्तर ने दियारा क्षेत्र के किसानों की बढ़ाई बेचैनीजल संसाधन विभाग की तैयारी जलस्तर बढ़ोत्तरी को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने गंगा नदी के किनारे, तटबंधों और बंडालों की मरम्मति कार्य में तेजी लाई गई है। बताया कि हजारों की संख्या में मिट्टी भरी जियो बैग की बोरियों को आपात स्थिति से निबटने के लिए सुरक्षित स्थानों पर भंडारित किया गया है। ताकि आवश्यकता पड़ने पर उपयोग में...