Samastipur News: गंगसारा में मृतक के परिजनों से मिले उपमुख्यमंत्री
समस्तीपुर, जुलाई 5 -- Samastipur News: सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के अख्तेयारपुर गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शुक्रवार की शाम उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने पहुंचकर अख्तियारपुर पंचायत के भोजपुर ग्राम में स्व. राजगीर राय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुये दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्व. श्री राय समाज के लिए एक प्रेरणा के रूप में जाने जाते थे। मौके पर लाल बाबू राय, विशुनी चौरसिया, रामबाबू झा, अजय, राजकुमार राय, मुक्ति शर्मा, त्रिवेदी शर्मा, विशाल कुमार, रामबाबू शर्मा, उमेश चन्द्र झा, जवाहर राम, रामकरण सिंह, देवकांत झा आदि दर्जनों लोग मौजूद थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.