Samastipur News: खोइंछा भरने को पूजा पंडालों में पहुंचीं महिलाएं
समस्तीपुर, अक्टूबर 18 -- Samastipur News: समस्तीपुर। महाअष्टमी पर रविवार को शहर में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर रही। शहर से लेकर गांव तक के इलाकों तक सजे पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं ने मां के दरबार में पहुंचकर खोइंचा भरने की परंपरा निभाई और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर विभिन्न पूजा पंडालों और मेला स्थलों पर लोगों की चहल-पहल बनी रही। देर रात तक बारह पत्थर, स्टेडियम मार्केट, बस स्टैंड, पुरानी दुर्गा स्थान, गोला रोड, अटेरन चौक, जितवारपुर, स्टेशन रोड, बहादुरपुर समेत अन्य जगहों पर स्थापित पूजा पंडालों में लोगों का अवागमन व माता का दर्शन जारी रहा। यह भी पढ़ें- Gaya News: माता रानी के दर्शन को पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.