समस्तीपुर, सितम्बर 6 -- Samastipur News: शाहपुर पटोरी, निज संवाददाता। खेल अब शोहरत, समृद्धि, एकता, अनुशासन, राष्ट्र प्रेम का प्रतीक बन गया है। सरकार ने भी खिलाड़ियों के लिए ' मेडल लाओ, नौकरी पाओ ' की योजना शुरू की है। उक्त बातें शनिवार को पटोरी के एएनडी कॉलेज में खिलाड़ियों के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए एमएलसी डॉ तरुण कुमार ने कही।

समारोह के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य प्रो अजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अमरजीत राम ने किया। समारोह को नगर परिषद अध्यक्ष प्रियंका सुमन, उपाध्यक्ष संजय कुमार उर्फ राजू चौधरी, डॉ प्रमोद कुमार साहू, डॉ प्रणव कांति, डॉ राहुल पासवान, डॉ देवनंदन चौरसिया, डॉ मोहम्मद असलम, डॉ शशि भूषण पांडेय, श्याम लाल सिंह आदि ने संबोधित किया।

खेल प्रतियोगिताए...