Samastipur News: खेत में चारा काटने गए बुजुर्ग किसान की पीटकर हत्या
समस्तीपुर, अगस्त 31 -- Samastipur News: उजियारपुर। थाना क्षेत्र के चांदचौर मध्य याजी टोला में रविवार देर रात बुजुर्ग किसान जयराम मिश्र (74) की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय के एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा और उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया। जानकारी के अनुसार, जयराम मिश्र के पुत्र रविवार को गंगा स्नान करने गए थे। इसी दौरान जयराम मिश्र घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने ओल के खेत में पशुओं के लिए चारा काटने चले गए। देर शाम पुत्र गंगा स्नान कर घर लौटे तो पिता घर पर नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने आसपास के इलाके में उनकी तलाश शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.