समस्तीपुर, सितम्बर 25 -- Samastipur News: ताजपुर। बंगरा थाना क्षेत्र के सिरसिया वार्ड 13 में शुक्रवार की दोपहर नगीना देवी के घर में खाना बनाने के दौरान गैस लीक करने से आग लग गई। इससे घर के बरामदे पर रखे फ्रीज, बाइक आदि में भी आग पकड़ लिया। आस पड़ोस के लोगों ने दौड़कर जान जोखिम में डालकर बाइक, फ्रीज को बरामदे से बाहर आंगन में फेंका। आग बुझाने व सामान आदि बाहर निकालने के क्रम में उसकी लपेट से नगीना देवी का पुत्र नागेंद्र साह एवं बेटी बिंदिया भी जख्मी हो गई। सूचना पाकर अग्निशमन दल के साथ पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से बरामदे के एसबेस्टस के छप्पर, फ्रीज, बाइक, कपड़े, अनाज आदि सारे सामान जल गए। इस अगलगी में लाखों की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। मौके पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि भोला बिहारी ने बताया कि आ...