Samastipur News: खानपुर में बाइक की ठोकर से एक जख्मी
समस्तीपुर, जुलाई 9 -- Samastipur News: खानपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत खानपुर बाजार में एक बाईक सवार ने एक व्यक्ति को ठोकर मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया ।जख्मी की पहचान खानपुर दक्षिणी पंचायत के उदयपुर कॉलोनी निवासी धीरज कुमार के रूप में हुई है। बाईक की जबरदस्त टक्कर से धीरज के पांव का ऊंगली कट कर सड़क पर गिर गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर पहुंचाया। जहां सीएचसी प्रभारी डॉक्टर राणा नितीश कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा। सदर अस्पताल में धीरज की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.