Samastipur News: खानपुर में नए सीओ ने पदभार ग्रहण किया।
समस्तीपुर, जुलाई 10 -- Samastipur News: खानपुर। खानपुर प्रखंड में नए सीओ के रूप में प्रिया आर्यनी ने अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व सीओ मनीष कुमार का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक लालबाबू ने किया। मिथिला की परंपरा के अनुसार पूर्व अंचल अधिकारी मनीष कुमार को पाग, चादर, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर विदाई दी गई। वहीं नवपदस्थापित सीओ प्रिया आर्यनी का भी पाग एवं चादर देकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। मौके पर बीडीओ विजय कुमार चंद्रा, सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राणा नितेश सिंह, बीपीआरओ संजीव कुमार, जिला परिषद सदस्य स्वर्णिमा सिंह सहित अंचल एवं प्रखंड के अधिकारी-कर्मी तथा विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Khagaria News: समारोहपूर्वक सीओ व जीविका के बीपीएम को दी विदाई यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.