समस्तीपुर, अक्टूबर 1 -- Samastipur News: खानपुर। खानपुर पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए खानपुर थाना अध्यक्ष शिव पूजन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के सिमरी गांव से दो युवकों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। दोनों की पहचान सिमरी गांव निवासी केदार राय के 18 वर्षीय पुत्र रमन कुमार एवं शादीपुर गांव निवासी रमेश राय के 24 वर्षीय पुत्र ललन कुमार के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि दोनों युवक शराब पीकर सिमरी चौक पर हंगामा कर रहा था। सत्यापन के लिए पुलिस जब पहुंची तो, दोनों युवक शराब के नशे में सड़क पर इधर उधर घूम रहा था।जांच में दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्...