Samastipur News: खानपुर अंचल अमीन के रिश्वत लेने का वीडियो तेजी से हुआ वायरल
समस्तीपुर, अगस्त 3 -- Samastipur News: खानपुर। खानपुर प्रखंड में अंचल अमीन के पांच हजार रुपए रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हिंदुस्तान अखबार नहीं कर रहा है। बता दें कि खानपुर प्रखंड अंतर्गत कानूविशनपुर पंचायत के रैनी गांव में भूमि मापी करने के एवज में अंचल अमीन रणधीर कुमार पर पांच हजार रुपए रिश्वत लेने का वीडियो में आरोप लग रहा है।
वायरल वीडियो की स्थिति इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति अंचल अमीन से बातचीत के दौरान उसे रुपए दे रहा है। जो वह मुट्ठी में बांधकर जेब में रख लेते हैं। पीड़ित सुमित कुमार का बताना है कि भूमि परिमार्जन के नाम पर अमीन ने उस से पांच हजार रुपए रिश्वत की मांग किया। अमीन को र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.