Samastipur News: खतरे के निशान के पार पहुंचा गंगा का जलस्तर
समस्तीपुर, अगस्त 21 -- Samastipur News: मोहिउद्दीननगर। गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार करते ही दियारांचल के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलना शुरू हो गया है।
बाढ़ की स्थिति नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर तटवर्ती गांवों के लोगों में चिंता बढ़ने लगी है। किसानों को खेतों में लगी फसल के नुकसान की आशंका सताने लगी है। गंगा नदी के किनारे बसे चापर, आनंदगोलवा, हरैल, बाकरपुर, कुरसाहा, बदिया, सुलतानपुर, पतसिया, बोचहा, महमद्दीपुर, तेतारपुर, धर्मपुर सहित कई गांवों के निचले हिस्सों में पानी प्रवेश करने लगा है। खेतों में पानी फैलने से खरीफ (भदई) की फसल प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है।
किसानों की चिंता किसानों का कहना है कि यदि जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो खेतों में लगी फसल को व्यापक नुकसान हो सकता है। पशुपालकों को मवेशियों के चारा औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.