Samastipur News: क्रिकेट खेलने के दौरान ठनका गिरने से किशोर की मौत, तीन झुलसे
समस्तीपुर, जुलाई 9 -- Samastipur News: सरायरंजन। थाना क्षेत्र की किशनपुर यूसुफ पंचायत के वार्ड 8 में गुरुवार को करीब चार बजे ठनका गिरने से क्रिकेट खेल रहे एक किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। मृतक की पहचान वार्ड आठ निवासी अखिलेश सहनी के 16 वर्षीय पुत्र आर्यन सहनी के रूप में हुई है। वहीं, झुलसे बच्चों की पहचान वार्ड 7 निवासी अशोक सहनी के पुत्र रत्नेश सहनी (13), भोला सहनी की पुत्री जुली कुमारी और हरिन्द्र सहनी की पुत्री संध्या कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि सभी बच्चे गांव में ही एक साथ क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से चारों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोग और परिजन आनन-फानन में सभी को चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने आर्यन सहनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.