समस्तीपुर, अगस्त 29 -- Samastipur News: समस्तीपुर। जिले से होकर गुजरने वाले नदियों के जलस्तर पर बढ़ोतरी शुरू हो गई है। बुढ़ी गंडक, बागमति समेत कोसी कमला व करेह के जलस्तर लगातार बढ़ोतरी से बाढ़ की स्थिति बनती जा रही है। खासकर कोसी, कमला और करेह नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि से बिथान प्रखंड में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है।

बाढ़ के प्रभाव प्रखंड की बेलसंडी,नरपा, सलहा बुजुर्ग और सलहा चंदन पंचायतों के कई निचले इलाके के गांव मे बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। नरपा,कौरही,बनभौंरा, शनिचरा,खुटौना,बटडीहा, बहादुरपुर और खोटा समेत दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी फैलने से सड़क संपर्क प्रभावित हो गया है। कई स्थानों पर मुख्य सड़कों के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय और बाजार तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।

आपात स्थिति के मु...