Samastipur News: कोर्ट परिसर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कई उपकरण और फाइलें राख
समस्तीपुर, अगस्त 8 -- Samastipur News: समस्तीपुर। सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सह एडिशनल मुंसिफ संतोष कुमार साह के कार्यालय में अचानक आग लग गयी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में कार्यालय में रखे कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कुछ फाइलें जलकर क्षतिग्रस्त हो गयीं। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिये जाने से बड़ा हादसा टल गया। बताया गया है कि शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे कोर्ट के कर्मचारी कार्यालय खोलने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें संबंधित कार्यालय से धुआं निकलता दिखाई दिया। कर्मचारियों ने अंदर जाकर देखा तो कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में आग लगी हुई थी। देखते ही देखते कमरे में रखी कुछ फाइलें भी आग की चपेट में आ गयीं। इसके बाद तत्काल अग्निशमन वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.