समस्तीपुर, अक्टूबर 25 -- सब्जियों की पार्सल सेवा बंद होने से किसान परेशान Samastipur News: पूसा। एक समय था, जब पूसा के वैनी बाजार और ताजपुर मंडी की सब्जियां कई राज्यों तक पहुंचती थी। लोग ताजे सब्जियों का स्वाद बड़े चाव से लेते थे। लेकिन कोरोना काल ने आम व खास को परेशान किया। साथ ही सब्जी उत्पादक किसानों की तो कमर तोड़ दी। कारण बना खुदीराम बोस, पूसा स्टेशन से पार्सल सेवा का बंद होना। रेलवे सूत्रों की मानें तो उस दौड़ में (वर्ष 2019-20) करीब 50 क्विंटल तक सब्जी प्रतिदिन पूसा स्टेशन से अन्य स्टेशनों तक जाती थी। इसमें राज्य के अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश आदि शामिल है। ट्रेन सेवा बंद होने से मंडियों की सब्जी स्थानीय बाजारों व आसपास के जिलों तक ही सिमट गई। सीजन में सब्जियों को औने पौने दामों में बेचना किसानों की मजबूरी बन गई। किसान सं...